Mi NoteBook 14 और Mi NoteBook 14 Horizon Edition भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 11 Jun 2020 01:34 PM IST
सार

एमआई नोटबुक 14 और नोटबुक 14 Horizon एडिशन भारत में हुए लॉन्चदोनों लैपटॉप में मिलेगा 10th जेनरेशन का प्रोसेसरएमआई नोटबुक की शुरुआती कीमत है 41,999 रुपयेनोटबुक Horizon एडिशन की शुरुआती कीमत है 54,999 रुपये

विज्ञापन
xiaomi Mi NoteBook 14 and Mi NoteBook Horizon Edition launched in india know price and specs
Mi NoteBook 14 - फोटो : ZblogWebsite

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप एमआई नोटबुक 14 और एमआई नोटबुक 14 Horizon एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों लैपटॉप में 14 इंच का एचडी डिस्प्ले और पतले बेजल मिले हैं। इसके अलावा दोनों लैपटॉप में 10th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, शाओमी के दोनों लेटेस्ट लैपटॉप एचपी, एसर और डेल के डिवाइस को कड़ी टक्कर देंगे।

    एमआई नोटबुक Horizon एडिशन में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही इस लैपटॉप में 10th जनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स मिले हैं। वहीं, यह लैपटॉप विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी पोर्ट 3.1, एक यूएसबी पोर्ट 2.0, एक एचडीएमआई पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 65 वॉट के चार्जर के साथ 46 Watt-hour की बैटरी मिली है। वहीं, इस लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें