5G सपोर्ट और 10GB रैम के साथ आज लांच होगा Xiaomi Mi Mix 3

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Mix 3 Set to launch in China Today, know how to watch live
Xiaomi Mi Mix 3

    चीन की ऐपल कही जाने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज चीन में अपने फ्लैगशिप एमआई मिक्स 3 को लांच करेगी। एमआई मिक्स 3 का लांचिं इवेंट बीजिंग में 11.30 बजे शुरू होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण एमआई के चीन की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

    इससे पहले फोन का लांचिंग टीजर जारी हुआ था जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि शाओमी एमआई मिक्स 3, 5जी सपोर्ट के साथ लांच होगा। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एमआई मिक्स 3 को ओप्पो फाइंड एक्स की तरह स्लाइडर कैमरे के साथ लांच किया जाएगा। एक ही स्लाइडर में रियर और फ्रंट दोनों कैमरे होंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः शाओमी ने लांच किया 10GB रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

    Xiaomi Mi Mix 3 के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 8 जीबी रैम व 128/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी लांच हो सकता है। एमआई मिक्स 3 में 10 जीबी रैम भी मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा एमआई मिक्स 3 में सैमसंग की क्वॉड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें