शाओमी स्मार्ट LED बल्ब की बिक्री अमेजन-फ्लिपकार्ट पर शुरू, इसमें हैं 16 लाख रंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi LED Smart Bulb now in Open sale from Amazon and flipkart
Mi LED Smart Bulb

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इसी साल अप्रैल में रेडमी वाय3 के साथ भारत में अपना एमआई स्मार्ट बल्ब लॉन्च किया था। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब की बिक्री अभी तक क्राउडफंडिंग प्रोग्राम के तहत हो रही थी, लेकिन अब इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट से भी खरीदा जा सकता है।

    एमआई स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है जो कि क्राउडफंडिंग की कीमत से 300 रुपये अधिक है।

    विज्ञापन
    शाओमी स्मार्ट LED बल्ब की बिक्री अमेजन-फ्लिपकार्ट पर शुरू, इसमें हैं 16 लाख रंग

    Mi LED स्मार्ट बल्ब के फीचर्स

    इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 200 रुपये है। बल्ब के सेटअप की बात करें तो इसे एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जाएगा, हालांकि इस बल्ब के लिए आपको वाई-फाई और बिजली की जरूरत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप के जरिए ही बल्ब के रंग को बदल सकेंगे। साथ ही ऑन और ऑफ भी कर सकेंगे। इस बल्ब में आप यह भी सेट कर सकते हैं कि कितनी देर बाद बल्ब का रंग बलदेगा। इस बल्ब को आप बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें