टिक टॉक वीडियो बनाते समय गलती से चली गोली, 19 वर्षीय युवक की मौत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Youth Shot Dead As Pistol Goes Off While making Tiktok Video in Maharashtra
टिक टॉक वीडियो बनाते समय युवक की मौत - फोटो : Samayam

    टिक टॉक एप का नाम तो आपने सुना ही होगा। टिक टॉक एप लोग 15 सेकेंड के वीडियो बनाकर रातों रात मशहूर हो रहे हैं। टिक टॉक भारत में डाउनलोड होने वाला सबसे बड़ा एप भी हो गया है, वहीं कुछ दिन पहले टिक टॉक पर बैन भी लगा था जो अब हट गया है। इस टिक टॉक वीडियो के चक्कर में लोगों की जान भी जा रही है।

    tik tok
    tik tok

    ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के शिरडी से सामने आया है जहां टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शिरडी का रहने वाला प्रतीक संतोष वाडेकर (19) अपने दोस्त सनी पवार (20), नितिन अशोक वाडेकर के साथ अपने अंकल की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था।

    डेमो गन
    डेमो गन - फोटो : अमर उजाला

    ठहरने के लिए उसने एक होटल में कमरा बुक किया था और उसी कमरे में वह अपने दोस्तों के साथ टिक टॉक वीडियो बना रहा था और उसके हाथ में देसी पिस्तौल था। वीडियो बनाने के दौरान गलती से गोली चल जाने के कारण प्रतीक की मौत हो गई।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें