Xiaomi Mi CC9 में मिलेगा 48 मेगापिक्सल का रियर और 32MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi CC9 confirm to be Sport 48-Megapixel Rear, 32-Megapixel Selfie Sensors, details here
Xiaomi Mi CC9 - फोटो : Weibo

    शाओमी के नए स्मार्टफोन Mi CC9 और Mi CC9e की लॉन्चिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग 2 जुलाई को चीन में आयोजित एक इवेंट मे होगी। लॉन्चिंग से पहले कंपनी इन दोनों फोन को लेकर लगातार टीजर पोस्टर जारी कर रही है। इसी बीच कंपनी ने कैमरे को लेकर जानकारी दी है जिसके मुताबिक CC9 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें सोनी IMX586 सेंसर होगा।

    वहीं इससे पहले आई लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Mi CC9 और Mi CC9e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बता दें कि शाओमी ने हाल ही नई सीरीज CC का एलान किया है। शाओमी के सीईओ ली जून ने सीसी का मतलब कलरफुल और क्रिएटिव बताया है। इस सीरीज को 'Chic & Cool' के आर्ट्स के छात्रों ने तैयार किया है। इस सीरीज को खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले एक टिपस्टर ने ट्वीट करके जानकारी दी है जिसके मुताबिक कि Mi CC9 और Mi CC9e को कई वेरिएंट ‘CC’ रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ट्वीट के मुताबिक फोन की कीमत इस प्रकार हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi CC9 की कीमत

    6GB+128GB - CNY 2,599 करीब 26,200 रुपये

    8GB+128GB - CNY 2,799 करीब 28,200 रुपये

    8GB+256GB - CNY 3,099 करीब 31,300 रुपये

    Mi CC9e की कीमत

    6GB+64GB - CNY 1,899 करीब 19,200 रुपये

    8GB+128GB - CNY 2,199 करीब 22,200 रुपये

    Mi CC9 की स्पेसिफिकेशन

    Mi CC9 की लाइव फोटो Webio पर सामने आई है जिसमें फोन का केवल फ्रंट हिस्सा नजर आ रहा है। स्मार्टफोन के फ्रंट में सिर्फ डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में कोई नॉच नहीं मौजूद है। निचले हिस्से पर भी ना के बराबर बेजल है। संभव है कि यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Mi CC9 फोन एंड्रॉइड पाई-आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा और 4000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 27W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें