Xiaomi Mi Band 4C दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jul 2020 05:10 PM IST
सार

एमआई बैंड 4सी ताइवान में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिला पांच स्पोर्ट मोड का सपोर्टकीमत है TWD 495 (करीब 1,300 रुपये)

विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 4C launched in Taiwan know price and specifications
Xiaomi Mi Band 4C - फोटो : Technical_GoPro

    विस्तार

    टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार शानदार एमआई बैंड 4सी (Xiaomi Mi Band 4C) को ताइवान में लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड में दमदार बैटरी के साथ कलर टच स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस फिटनेस बैंड में पांच स्पोर्ट मोड का सपोर्ट भी मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक एमआई बैंड 4सी की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कंपनी ने एमआई बैंड 4सी की कीमत TWD 495 (करीब 1,300 रुपये) रखी है। इस फिटनेस बैंड को Graphite ब्लैक, डीप ब्लू, Olive ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस फिटनेस बैंड को कब तक सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    एमआई बैंड 4सी में 1.08 इंच का आयताकार डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 128x220 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए 2D tempered ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस बैंड में 130 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 14 घंटे का बैटरी बैटअप प्रदान करती है। वहीं, यह फिटनेस बैंड लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें