अब ओपन सेल में मिलेगा ऑनर प्ले, टर्बो गेमिंग तकनीक से है लैस

पिछले महीने भारत में लांच हुआ ऑनर का ऑनर प्ले स्मार्टफोन अब अमेजॉन ओपन सेल में बिकेगा। ऑनर प्ले को अब अमेजॉन से कभी भी बिना फ्लैश सेल खरीदा जा सकेगा। इस फोन में शानदार कैमरे के साथ गेमिंग का अनुभव भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। फोन की खासियतों की बात करें तो ऑनर प्ले में 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर मिलेगा और साथ शानदार गेमिंग अनुभव के लिए कंपनी ने अपना नया जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी दिया है।
ऑनर प्ले की कीमत और ऑफर्स
फोन की कीमत की बात करें तो हॉनर प्ले के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर करते हैं इस तरह के पोस्ट तो सावधान हो जाएं, ब्लॉक हो सकता है अकाउंट
ऑनर प्ले की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72 जीपीयू, 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एक खास फीचर भी है जिसकी मदद से आप ब्लूटूथ के जरिए एक साथ 7 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
ऑनर प्ले का कैमरा
ऑनर प्ले के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप सी और 3750mAh की बैटरी है। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है।