Xiaomi Mi 8 31 मई को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स लीक

शाओमी का नया फ्लैगशिप Mi 8 31 मई को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च होने वाला है। हालांकि पहले खबर थी कि एमआई 7 लॉन्च होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने एमआई 8 के लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिछले साल लॉन्च हुए एमआई 6 के नए वेरियंट कंपनी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि 2018 में शाओमी के 8 साल पूरे हुए हैं इसलिए एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए शाओमी ने एमआई 8 को लॉन्च करने का फैसला लिया है।
शाओमी एमआई 88 की लॉन्चिंग से ठीक पहले फोन के फीचर्स लीक हुए हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi 8 में 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन में 6.01 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा (20+16 मेगापिक्सल), 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। एमआई 8 में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम मिलेगी और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में वायरलेस चार्जिंग के साथ 3300mAh की बैटरी होगी। फोन की बॉडी मेटल की होगी। फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि फोन की शुरुआती कीमत 32,000 रुपये होगी।
- कहीं कोई आपका मोबाइल नंबर ट्रैक तो नहीं कर रहा है, इन चार कोड से पता करें
- Samsung Galaxy J6 का रिव्यू: क्या खरीदने लायक है इनफिनिटी डिस्प्ले वाला यह फोन?
- 6.26 की फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z1, जानें कीमत व फीचर्स
- भारत में उपलब्ध हैं ये 6 एंड्रॉयड फोन जो दिखते हैं iPhone X जैसे, जानें कीमत और फीचर्स