भारत में उपलब्ध हैं ये 6 एंड्रॉयड फोन जो दिखते हैं iPhone X जैसे, जानें कीमत और फीचर्स

एप्पल ने पिछले साल अपने iPhone X को नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया, उसके बाद तमाम एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने इसी डिजाइन के साथ स्मार्टफोन को बाजार में उतारे। काउंटर प्वाइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में आईफोन x की डिजाइन वाले 300 मिलियन फोन हैं जिनमें से 55 फीसदी एंड्रॉयड और 45 फीसदी एप्पल के हैं। वहीं भारत में आईफोन x जैसी डिस्प्ले के साथ भी कई स्मार्टफोन मौजूद हैंं तो आइए जानते हैं इनके बारे में। बता दें कि नॉच- डिस्प्ले के सबसे टॉप पर सेंसर और कैमरे के लिए एक जगह होती है और बाकि जगह का इस्तेमाल डिस्प्ले के लिए होता है।

OnePlus 6
फोन में 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3300mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा (16+20 मेगापिक्सल), 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है। OnePlus 6 के 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है।

Oppo F7
इसमें 6.23 की बेजललेस फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हेलियो P60 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72MP3 GPU, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्क्रीन रिकॉर्डर, 16 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रियर कैमरा, 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे और 3400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के 4GB/64 जीबी वेरियंट की कीमत 21,990 रुपये और 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये है।