लॉन्चिंग से पहले गूगल की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Xiaomi Mi 6X (Mi A2), कीमत लीक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 24 Apr 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6X Mi A2 listed on Googles website, price and features leak
Xiaomi Mi A2

    शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) 25 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने वाला है। वहीं लॉन्चिंग से पहले यह फोन गूगल की वेबसाइटAndroid.comपर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है।

    Android.com की लिस्टिंग के मुताबिक Xiaomi Mi 6X में 6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल होगा। एमआई 6एक्स 4 जीबी रैम और 32GB/64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1.0 पर चलेगा औJ इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    वहीं MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Mi 6X/Mi A2 के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,799 (करीब 18,900 रुपये) और 6GB RAM/64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 21,000 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    android xiaomi mi 6x inline Xiaomi Mi 6X Android.com
    android xiaomi mi 6x inline Xiaomi Mi 6X Android.com

    इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। वहीं फोन में 2910mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा एमआई 2 में 2.2GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा। फोन में 20 और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें