Asus Zenfone Max Pro M1 VS Redmi Note 5 Pro: किसमें कितना हैै दम ?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 24 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 VS Redmi Note 5 Pro, which smartphone is best
Asus Zenfone Max Pro M1 VS Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के सबसे चर्चित स्मार्टफोन की टक्कर में आसूस ने भारत में अपना नया फोन आसूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 लॉन्च कर दिया है। जेनफोन मैक्स प्रो एम1 में भी क्वॉलकॉम का स्नैैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है जो कि सबसे पहले शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में आया था। वहीं दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा है तो आइए देखते हैं कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर है।

    Asus Zenfone Max Pro M1
    Asus Zenfone Max Pro M1

    आसूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

    Asus ZenFone Max Pro (M1)
    Asus ZenFone Max Pro (M1)

    यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें