पूनम पांडे के ऐप को गूगल ने क्यों किया बैन, जानें पूरी डिटेल

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Apr 2017 05:13 PM IST
the poonam pandey app banned on google play store
The poonam pandey app

    अपनी हॉट फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया चर्चा बटोरने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वे अपने नए ऐप को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने द पूनम पांडे नाम का ऐप बनाया था और उसे प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर पर पब्लिश किया था लेकिन गूगल ने उनके ऐप पर बैन लगा लगाकर उनकी सारी मेहनत को बेकार कर दिया है। अब सवाल ये है कि आखिर गूगल ने प्ले-स्टोर पर उनके ऐप पर बैन लगाया क्यों है ?

    ये भी पढ़ें- स्टेडियम में कपड़े उतारने से लेकर ऐप लॉन्च करने तक, जानें पूनम पांडे के विवाद

    बैन को लेकर पूनम पांडे और उनके तमाम फैन्स काफी नाराज हैं और अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। फैन्स की नाराजगी वाले ट्वीट को पूनम पांडे लगातार रीट्वीट भी कर रही है। ट्विटर पर उनके कई फैन्स ने गूगल को बकायदाा टैग करके पूछा है कि आखिर प्ले-स्टोर पर द पूनम पांडे ऐप को क्यों बैन किया गया है ?

    द पूनम पांडे ऐप के फीचर्स ?

    The poonam pandey app
    The poonam pandey app

    सबसे पहले आपको बता दें कि प्ले-स्टोर पर बैन के बाद पूनम पांडे ने ऐप की Apk फाइल ट्विटर पर शेयर किया है जहां से ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। ऐप में उन्होंने कुछ ऐसी फोटोज अपलोड किया है। ऐप में उनके सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक, उनकी बायोग्राफी, टॉप फैन्स की लिस्ट जिनमें प्रत्येक महीने के टॉप फैन्स के नाम होंगे।

    ये भी पढ़ें- पूनम पांडे ने ऐप में डाली आपत्तिजनक वीडियो, गूगल ने बैन किया

    इसके अलावा वे खुद का क्लोदिंग स्टोर और फैशन स्टोर भी लॉन्च करने वाली हैं जिसका ऐड ऐप में है। इसके अलावा उन्हें लाइव देखने का लिंक भी ऐप में है। ऐप में उनकी फिल्मों के बिहाइंड सीन भी होंगे।

    जहां तक बैन का सवाल है तो गूगल ने अभी तक कोई जवाब तो नहीं दिया है लेकिन न्यूडनेस और सेक्सुअलिटी को लेकर गूगल की जो पॉलिसी है उससे पूनम पांडे का ऐप मैच नहीं करता है। प्ले-स्टोर पर न्यूडिटी को लेकर गूगल की पॉलिसी आप यहां पढ़ सकते हैं।

    'Nudity and Sexually Explicit Material

    We don't allow content that contains nudity, graphic sex acts, or sexually explicit material. We also don't allow content that drives traffic to commercial pornography sites.

    Google has a zero-tolerance policy against child sexual abuse imagery. If we become aware of content with child sexual abuse imagery, we will report it to the appropriate authorities and delete the Google Accounts of those involved with the distribution.'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें