Xiaomi ने लॉन्च किया इनहाउस प्रोसेसर Surge S1 वाला Mi 5c, जानें स्पेसिफिकेशन

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 28 Feb 2017 03:45 PM IST
Xiaomi Mi 5c With In House Surge S1 processor Launched Know Specifications and price
एमआई 5सी

    चाईनीज कंपनी शाओमी ने अपने पहले इनहाउस प्रोसेसर Surge S1 के साथ पहला स्मार्टफोन Mi 5c लॉन्च कर दिया है। यह नया प्रोसेसर 2.2GHz का ऑक्टाकोर है। फोन की बॉडी मेटल की है। Xiaomi Mi 5c की कीमत चाईनीजी बाजार में 1,499 यूआन यानी करीब 14,600 रुपये है। फोन 3 मार्च 2017 से चीन के बाजर में उपलब्ध हो जाएगा। एमआई 5सी रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा।

    Xiaomi Mi 5c की स्पेसिफिकेशन

    एमआई 5सी
    एमआई 5सी

    Xiaomi Mi 5c में 3GB रैम 64GB की इंटरनल स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जिसका पिक्सल साइज 1.25 माइक्रोन है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2,860mAh की फास्ट चार्जिंग बैटरी, 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.15 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और डुअल नैनो सिम कार्ड सपोर्ट है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो है जो बाद में नूगट में अपडेट हो सकता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी टाइप सी, 3.5 ऑडियो जैक और एफएम रेडियो दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें