LG G6 लॉन्च, 30 मिनट तक पानी में रह सकता है फोन

बर्सिलोना में एलजी ने अपने बिना बेजल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन LG G6 को लॉन्च कर दिया है। LG G6 में 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880 × 1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में 13 मेगापिक्सल के डुअल लेंस वाले 2 रियर कैमरे हैं।
एलजी जी 6 का पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। 3,200mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। है। फोन में 4 जीबी रैम, 32जीबी/64जीबी के वेरियंट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है। फोन में Temple Run 2 प्री इंस्टॉल है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा। फोन पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।
फोन की बॉडी मेटल की है। कंपनी का दावा है कि एलजी जी 6 दुनिया का पहला फुल विजन फोन है। LG G6 डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। डॉल्बी विजन एक नई तकनीक है जो फिलहाल एलजी के पास ही है। एलजी जी 6 एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करेगा। साथ ही फोन में गूगल एसिस्टेंट (AI) का फुल सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पीछे डुअल कैमरा के नीचे दिया गया है। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। इसमें टेम्परेचर कंट्रोलर है।