Xiaomi Mi 10 आज दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 13 Feb 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 Launch Today Know Expected Price And Specs
Xiaomi Mi 10 - फोटो : GadgetsFlix / twitter

    चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज एमआई 10 (Xiaomi Mi 10) के 5जी वेरिएंट को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले ही एमआई 10 की कई रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिनमें चुनिंदा फीचर्स की जानकारी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार कैमरा और एचडी डिस्पले मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं एमआई 10 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी इस फोन को तीन वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारेगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल होंगे। वहीं, कंपनी इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,200 (करीब 43,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,500 (करीब 46,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,900 (करीब 50,200 रुपये) रख सकती है।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में कर्व्ड एमोलेड पंचहोल डिस्प्ले देगी, जो एचडीआर10 प्लस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फिलहाल, कैमरे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स को इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस डिवाइस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी।

    कंपनी ने रेडमी 8 सीरीज के इस फोन को कुछ दिनों पहले 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी मिला है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें