Xiaomi Mi 10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 09 Mar 2020 11:35 AM IST
सार

Xiaomi Mi 10 सीरीज 27 मार्च को होगी लॉन्चइस सीरीज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में पेश किया जाना थाएमआई 10 सीरीज को सबसे पहले चीन में पेश किया था

विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 And Mi 10 Pro Launch On 27 March 2020 Know Price And Specifications
Xiaomi Mi 10 - फोटो : GadgetsFlix / twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने लंबे समय से चर्चा में बनी एमआई 10 सीरीज (Xiaomi Mi 10 Series) की लॉन्चिंग तारीख का एलान किया है। कंपनी इस सीरीज के एमआई 10 (Mi 10) और एमआई 10 प्रो (Mi 10 Pro) स्मार्टफोन को 27 मार्च 2020 के दिन लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। वहीं, शाओमी ने इस सीरीज को सबसे पहले चीन में उतारा था। तो आइए जानते हैं एमआई 10 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    कंपनी ने इस फोन को तीन रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999 (करीब 40,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,299 (करीब 43,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,699 (करीब 47,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 14 फरवरी से चीनी स्मार्टफोन बाजार में शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    शाओमी ने इस फोन को भी तीन रैम वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें पहला 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, दूसरा 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और तीसरा 12 जीबी रैम +512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,999 (करीब 50,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 5,499 (करीब 55,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 5,999 (करीब 60,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें