Xiaomi की स्मार्ट वीडियो डोरबैल जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक
शाओमी जल्द स्मार्ट वीडियो डोरबैल 2 को करेगा लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्ट डोरबैल में मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकशाओमी ने अब तक डोरबैल की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं दी जानकारी

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) जल्द लेटेस्ट होम प्रोडक्ट स्मार्ट वीडियो डोरबैल 2 (Smart Video Doorbell 2) को ग्लोबल बाजार में पेश करने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस डोरबैल से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनसे लॉन्चिंग की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस डोरबैल को 11 मार्च के दिन बाजार में उतारेगी। वहीं दूसरी तरफ अब तक शाओमी की स्मार्ट होम वीडियो डोरबैल 2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं शाओमी की इस डोरबैल की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस डोरबैल की कीमत 179 चीनी युआन (करीब 1,911 रुपये) से 199 चीनी युआन (करीब 2,124 रुपये) के बीच रखेगी। हालांकि, असल कीमत और फीचर की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस डोरबैल में एक कैमरा मिलेगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। यह कैमरा फेस रिकॉग्निशन फीचर के जरिए लोगों की पहचान करेगा और साथ ही उनके मोशन को भी ट्रेक करेगा। इसके अलावा यह कैमरा उन लोगों की तस्वीर क्लिक कर यूजर्स के स्मार्टफोन पर भेजेगा, जो उनके घर के बाहर मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स इस डोरबैल को स्मार्ट होम डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं।