Samsung Galaxy M21 इस दिन होगा लॉन्च, मिल सकती है 6000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 08 Mar 2020 04:43 PM IST
सार

Samsung Galaxy M21 16 मार्च को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता हैइससे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy M30s को किया था लॉन्च

विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 Launch On 16 March 2020 Know Expected Price And Specs
Samsung Galaxy M21 - फोटो : tech_shout / twitter

    विस्तार

    कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) एम सीरीज के लेटेस्ट गैलेक्सी एम 21 (Samsung Galaxy M21) स्मार्टफोन को 16 मार्च के दिन ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से ठीक पहले ही गैलेक्सी एम 21 की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही देगी। तो चलिए जानते हैं सैसमंग गैलेक्सी एम 21 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल एम30 एस को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 9611 चिपसेट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें