16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi RedMi Y1, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Xiaomi ने आज भारत में नई सीरीज Y का नया स्मार्टफोन RedMi Y1 लॉन्च किया है। इस फोन में MIUI 9 ओएस दिया गया है जिसमें स्पिलिट स्क्रीन और स्मार्ट फोटो एडिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्पिलिट फीचर की मदद से एक ही स्क्रीन को आप दो भाग में करके दो ऐप एक ही स्क्रीन पर चला सकते हैं। फोन में स्मार्ट फोटो एडिटर है जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो को आसानी से फोटोशॉप जैसा एडिट कर सकते हैं।
Xiaomi RedMi Y1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Y1
Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, साथ ही गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने भारत पहली बार कैटरीना कैफ को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
Redmi Y1 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Y1 Lite में भी 5.5 इंच की डिस्प्ले, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, डुअल नैनो सिम स्लॉट, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 3080mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। दोनों फोन की बिक्री 8 नंवबर से अमेजॉन से होगी।