‘Delete For Everyone’ से 'लाइव लोकेशन' तक: बड़े काम के हैं व्हॉट्सऐप के ये 5 नए फीचर्स

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 02 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
Delete For Everyone to Live Location, here are 5 Useful WhatsApp Features
व्

    व्हॉट्सऐप ने हाल ही में एक-एक करके पांच नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए पेश किए है। इसमें गलती से भेजे गए मैसेज को वापस लेने से लेकर लाइव लोकेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको व्हॉट्सऐप के ऐसे ही 5 नए फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो कंपनी ने हाल ही में पेश किए।

    Whatsapp
    Whatsapp

    WhatsApp Delete for everyone:

    अब आप व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज वापस ले सकेंगे। मैसेज डिलीट करते समय आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे। 1. DELETE FOR ME, 2. CANCEL, 3. DELETE FOR EVERYONE. डिलीट फॉर मी पर क्लिक करने पर आपके ऐप से मैसेज डिलीट होगा लेकिन आपके दोस्त के ऐप से नहीं, 'Delete for Everyone' पर क्लिक करने पर आपके और दोस्त के दोनों ऐप से मैसेज डिलीट हो जाएगा।

    whatsapp
    whatsapp

    WhatsApp Live Location:

    यूं तो आप व्हॉट्सऐप पर पहले भी अपनी वर्तमान लोकेशन भेज सकते थे, लेकिन वह लाइव अपडेट नहीं होती थी। अब नए फीचर्स के जरिए आप किसी को भी अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं, जो लगातार आपकी लोकेशन के बारे में दोस्त को बताता रहेगा। इसके लिए आपको व्हॉट्सऐप चैट में जाकर Attach आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। समय सीमा में 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटा के तीन विकल्प दिए जाएंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें