Xiaomi का एमआई इलेक्ट्रिक स्कूटर व मच्छर मारने वाली डिवाइस लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी एमआई इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने एक मच्छर मारने वाली डिवाइस भी पेश की है। कंपनी ने साल 2016 में पहली बार एमआई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था। इस बार कंपनी ने बच्चों के लिए भी एक एमआई मिनी स्कूटर बाजार में उतारा है। शाओमी के इन दोनों प्रॉड्क्ट्स की बिक्री चीन में 8 जून से शुरू होगी।
एमआई स्कूटर की कीमत और फीचर्स

शाओमी के मिनी स्कूटर में डबल स्प्रिंग ग्रैविटी के साथ स्टिरिंग सिस्टम दिया गया है जो कि बच्चों को बैलेंस बनाने में काफी मददगार साबित होगा। इस स्कूटर को 3 से 6 साल तक के बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक इनबिल्ड लैंप है जो इलैक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्सन के जरिए पावर जेनरेट करता है। स्कूटर के पैडल की लंबाई 567mm और चौड़ाई 134mm है। यह स्कूटर 50 किलो तक का वजन उठा सकता है। इसमें स्पीड कंट्रोल भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 249 चीनी युआन यानि करीब 2,600 रुपये है।
मच्छर मारने वाली डिवाइस की कीमत और फीचर्स

Mi के पोर्टेबल मच्छर मारने वाली डिवाइस की कीमत 59 चीनी युआन यानि करीब 600 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक से भी काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 28 क्यूबिक मीटर वाले कमरे में आराम से काम कर सकता है। इसका वजन 133 ग्राम है। एक पैकेज में यह 30 से 45 दिन तक काम कर सकता है।