शाओमी ने लॉन्च किया 15.6 इंच का गेमिंग लैपटॉप, जानें कीमत

वैसे तो Xiaomi के नोटबुक प्रो और एमआई नोटबुक एयर पहले से बाजार में मौजूद हैं, लेकिन इस बार शाओमी ने कुछ नया करते हुए गेमिंग लैपटॉप पेश किया है। चीन के शंघाई में आयोजित एक इवेंट में शाओमी ने 27 मार्च 2018 को एमआई मिक्स 2एस और एमआई मिनी स्पीकर के साथ 15.6 इंच की डिस्प्ले वाला गेमिंग लैपटॉप भी पेश किया है।
Mi Gaming लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो फोटो को देखकर पता चल रहा है कि इसमें बहुत ही कम बेजल मिलेगा, क्योंकि कंपनी ने इसके बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी है। 15.6 इंच वाले इस लैपटॉप में एनवीडिया का GeForce GTX 1060 GPU ग्राफिक्स, 7वें जेनरेशन का इंटेल i7 सीपीयू और गेमिंग की-बोर्ड है। इसके अलावा इसमें 16GB रैम और 256GB की SSD तथा 1TB की हार्ड डिस्क है।
इस लैपटॉप का कंपनी ने एक और वेरियंट पेश किया है जिसमें 8 जीबी रैम और 128GB/1TB की स्टोरेज है। वहीं इसमें USB 3.0 पोर्ट, 2 USB-C पोर्ट, HDMI और एक ऑडियो जैक है। इसकी कीमत $1,440 यानी करीब 93,376 रुपये होगी। इस लैपटॉप के भारत में लॉन्चिंग की अभी कोई खबर नहीं है।
- वायरलेस चार्जिंग के साथ Xiaomi Mi Mix 2s हुआ लॉन्च, ऑप्टिकल जूम के साथ मिलेगा डुअल रियर कैमरा
- भारत में लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia 1, कीमत 6 हजार रुपये से कम
- 128GB स्टोरेज वेरियंट में भारत आए सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 Plus, जानें कीमत
- ऐलन मस्क के बाद फरहान अख्तर ने भी Facebook को कहा अलविदा, फैन के लिए दिया यह मैसेज