वायरलेस चार्जिंग के साथ Xiaomi Mi Mix 2s हुआ लॉन्च, ऑप्टिकल जूम के साथ मिलेगा डुअल रियर कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Mix 2s launched in China with Mi Gaming laptop and AI Mini Speaker
Xiaomi Mi Mix 2s

    Xiaomi का फ्लैगशिप Mi MIX 2S घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च हो गया है। शाओमी ने एमआई मिक्स 2एस के साथ एमआई गेमिंग लैपटॉप और एमआई एमआई मिनी स्पीकर भी पेश किया है। Mi Mix 2s के खासियतों की बात करें तो इसमें 2X जूम के साथ रियर पैनल पर डुअल कैमरा (12+12 मेगापिक्सल) सेटअप है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बता दें कि एमआई मिक्स 2एस पहले लॉन्च हुए Mi MIX 2 का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

    शाओमी Mi Mix 2s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi Mix 2s
    Xiaomi Mi Mix 2s

    Xiaomi Mi Mix 2S में 5.99 इंच की फुल व्यू फुल एचडी डिस्प्ले, 2.8GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इस फोन में AI को लेकर पूरा जोर दिया है। जैसे कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में रियर पैनल पर 12+12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    कैमरे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसकी मदद से साइनबोर्ड पर लिखी बातों को चाइनीज, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। कैमरे में सोनी का IMX363 सेंसर दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने अपने चाइनीज यूजर्स के लिए फोन में गूगल असिस्टेंट की जगह खुद का वर्चुअल असिस्टेंट XiaoAI दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 3400mAh की बैटरी, क्विक चार्जिंग 3 का सपोर्ट, डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.0, NFC, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac दिए गए हैं। यह फोन 6GB रैम+64GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 3299 चीनी युआन यानी करीब 34,000 रुपये होगी। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग की अभी कोई खबर नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें