128GB स्टोरेज वेरियंट में भारत आए सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 Plus, जानें कीमत

सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के नए वेरियंट भारत में पेश किए है। Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ अब 128GB स्टोरेज वेरियंट में भी बाजार में जल्द ही उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले सैमसंग के ये दोनों फोन 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहे थे। हालांकि कंपनी ने 128 जीबी वाले वेरियंट के ऑनलाइन उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं कंपनी ने इनकी कीमतों का भी अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि गैलेक्सी एस9 का 128 जीबी वेरियंट 61,900 रुपये और गैलेक्सी एस9+ का 128 जीबी वाला वेरियंट 68,900 रुपये में मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 6 जीबी रैम, 64/256GB स्टोरेज और 3500mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है। सैमसंग गैलेक्सी S9 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 57,900 और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 65,900 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64/256 जीबी की स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है। सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये और 256GB वाले वेरियंट की कीमत 72,900 रुपये होगी।