Xiaomi 13 Ultra: मात्र 1% बैटरी में चलेगा 60 मिनट! कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर किया दावा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Apr 2023 11:36 AM IST
सार

कंपनी ने Xiaomi 13 Ultra की बैटरी को लेकर दावा किया है कि फोन को 1 फीसदी बैटरी के साथ भी 60 मिनट यानी 1 घंटे तक चलाया जा सकता है। वहीं फोन को फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Ultra set to launch in india on 18 april with 50mp quad leica camera know features
Xiaomi 13 Ultra - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13 Ultra को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 18 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस शाओमी 13 अल्ट्रा को Leica ब्रांडिंग कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। अब कंपनी ने फोन की बैटरी को लेकर दावा किया है कि फोन को 1 फीसदी बैटरी के साथ भी 60 मिनट यानी 1 घंटे तक चलाया जा सकता है। वहीं फोन को फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

    शाओमी ने बैटरी बैकअप को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। कंपनी का दावा है कि Xiaomi 13 Ultra को 1 फीसदी बैटरी के साथ भी 1 घंटे तक चलाया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं बैटरी के साथ 1 फीसदी बैटरी के साथ भी यूजर्स 12 मिनट की कॉल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    शाओमी ने बेहतर बैटरी लाइफ के लिए Surge P2 चिप और Surge G1 चिप का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इससे पहले Xiaomi 12 सीरीज में कंपनी ने Surge P1 चिप का इस्तेमाल किया था। अब अपकमिंग फोन के साथ कंपनी नई Surge P2 चिप का इस्तेमाल करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस शाओमी 13 अल्ट्रा को Leica ब्रांडिंग कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ Summicron लेंस और Sony IMX989 और Sony IMX858 सेंसर मिलेंगे। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसके साथ प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं फोन के साथ अन्य कैमरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल के मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें