12 महीने समुद्र में रहने के बाद भी काम कर रहा है आईफोन, मिलते ही खुशी के मारे झूम उठी महिला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 23 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

आईफोन वापस मिलने के बाद एटफील्ड ने बताया कि, मैने उम्मीद नहीं की थी कि यह आईफोन दोबारा मिल पाएगा और मैं इसे दोबारा देख पाऊंगी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अभी भी काम कर रहा है। हालांकि, आईफोन बैक साइड से पूरी तरह डैमेज हो चुका है।

विज्ञापन
woman finds iphone after one year lost at sea still working condition
क्लेयर एटफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अक्सर एपल आईफोन को अपनी कीमत को लेकर ट्रोल किया जाता है, फिर भी आईफोन खरीदने को लेकर होड़ लगी रहती है। आईफोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी रेटिंग मिलती है, लेकिन क्या आईफोन एक साल तक समुद्र में पड़े रहने के बाद भी सही सलामत रह सकता है। यूके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक ब्रिटिश महिला का आईफोन 8 प्लस एक साल पहले समुद्र में खो गया था और जब आईफोन वापस मिला तो महिला के होश उड़ गए, क्योंकि एक साल तक समुद्र के पानी में पड़े रहने के बाद भी आईफोन काम कर रहा है।

    सन यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आईफोन हैम्पशायर निवासी क्लेयर एटफील्ड का है। क्लेयर ने अपना आईफोन 8 प्लस करीब एक साल पहले अप्रैल 2021 में समुद्र में खो दिया था। दरअसल, क्लेयर अपना आईफोन अपने गले में लटकाकर रखती थीं। 2021 में जब वह समुद्र में पैडल बोर्डिंग कर रही थीं तो वह समुद्र में काफी दूर निकल गई और अपने बोर्ड से गिर गई थीं। इसी समय उनका आईफोन खो गया। एटफील्ड के अनुसार, आईफोन गार्ड में था, इसलिए पानी में डूब गया होगा और मिट्टी में फंस गया होगा।

    विज्ञापन

    आईफोन वापस मिलने के बाद एटफील्ड ने बताया कि, मैने उम्मीद नहीं की थी कि यह आईफोन दोबारा मिल पाएगा और मैं इसे दोबारा देख पाऊंगी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अभी भी काम कर रहा है। हालांकि, आईफोन बैक साइड से पूरी तरह डैमेज हो चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें