व्हाट्सएप: आईफोन यूजर्स के लिए बड़े काम की सीक्रेट ट्रिक, बिना चैट खोले देख सकेंगे फोटो, भेजने वाले को नहीं पता चलेगा

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीTrainee Trainee
Thu, 07 Oct 2021 03:28 PM IST
सार

रोज नए फीचर्स के साथ एप निर्माता काम करना और आसान और 'सेफ' बनाने में लगे रहते हैं। पॉप्युलर इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप- व्हाट्सएप, यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई शानदार फीचर ऑफर करता है। वहीं, इसमें कुछ सीक्रेट फीचर और ट्रिक्स भी शुमार हैं, जिनकी मदद से चैटिंग के मजे को दोगुना बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp: Secret trick of great use for iPhone users, you will be able to see photos without opening the chat, the sender will not know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    व्हाट्सएप दिनों-दिन हम सब के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। ऑफिस से लेकर घर का काम भी अब इस के बिना कर पाना लगभग असंभव सा लगता है। ऐसे में रोज नए फीचर्स के साथ एप निर्माता काम करना आसान और 'सेफ' बनाने में लगे रहते हैं। पॉप्युलर इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप- व्हाट्सएप, यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई शानदार फीचर ऑफर करता है। वहीं, इसमें कुछ सीक्रेट फीचर और ट्रिक्स भी शुमार हैं, जिनकी मदद से चैटिंग के मजे को दोगुना बनाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही एक सीक्रेट ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं। इस ट्रिक की मदद से आप रिसीव हुए वॉट्सऐप इमेज को बिना चैट खोले देख सकते हैं और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि आपने इमेज को देख लिया है।

    केवल आईफोन यूजर्स के लिए उप्लब्ध है अभी ये फीचर

    वॉट्सऐप की यह खास ट्रिक अभी केवल आईफोन यूजर्स के लिए है। इस फीचर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले सभी चैट विंडो को बंद करके मेन चैट स्क्रीन पर आ जाएं। इसके बाद उस चैट को लेफ्ट स्वाइप करें जिसे आप प्रिव्यू करना चाहते हैं। ऐसा करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर 'मोर' ऑप्शन पॉप-अप होगा। मोर पर टैप करके 'एक्सपोर्ट चैट' पर जाएं। इसके बाद आपको चैट के साथ मीडिया अटैच करके सारी चीजों को एक्सपोर्ट कर देना है। इसके बाद 'सेव टू फाइल्स' ऑप्शन पर टैप करें।

    विज्ञापन

    इसका मतलब हुआ कि आप चैट में रिसीव किए गए सभी इमेज को चैट मेसेज के साथ फोन में सेव करके रख सकते हैं। चैट्स को सेव करने के बाद आपको उस लोकेशन को ओपन करना हैं, जहां आपने चैट और इमेज को सेव किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मेसेज पढ़ने के बाद ब्लू टिक न जाए, इसके लिए कई यूजर फोन को एयरप्लेन मोड में डाल करके मेसेज देखते हैं। हालांकि, यह ट्रिक पूरी तरह कारगर नहीं है क्योंकि ऐरोप्लेन मोड से फोन को हटाते ही सेंडर के पास ब्लू टिक पहुंच जाएगा। वहीं, दूसरी ट्रिक यह है कि रीड रीसीट ऑप्शन को बंद कर दिया जाए,लेकिन ऐसा करने पर आपको भी सेंड किए गए मेसेज के देखे जाने के बाद ब्लू टिक नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

    नए आईफोन्स में मिलेंगे 3D टच फीचर

    अच्छी बात यह है कि आईफोन यूजर्स के लिए एक और खास ट्रिक मौजूद है, जिससे बिना फ्लाइट मोड में फोन को डाले या बिना रीड रिसीट ऑप्शन बंद किए भी मेसेज को देखा जा सकता है और सेंडर के पास इसका ब्लू टिक नोटिफिकेशन भी नहीं जाएगा। इसके लिए आपको नए आईफोन्स में मिलने वाले 3D टच फीचर का इस्तेमाल करना होगा। 3D टच वाले नए आईफोन में टच सेंस्टिविटी की एक एक्स्ट्रा लेयर दी गई है। ऐसे में आप जब स्क्रीन को जोर से प्रेस करेंगे तो आपको कुछ नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे। यहां आप वॉट्सऐप चैट पर एक बार टैप करके सीधे मेसेज तक पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर आपने इसे जोर से प्रेस किया और होल्ड रखा तो आपको चैट के अंदर मौजूद मेसेज का प्रीव्यू मिल जाएगा और सामने वाले के पास ब्लू टिक नोटिफिकेशन भी नहीं पहुंचेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें