वेस्टर्न डिजिटल ने भारत में लॉन्च किया 5TB का सबसे पतला हार्ड ड्राइव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Mar 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Western Digital lanches New my passport hard drive in India up to 5TB Storage
slimmest 5TB Portable Hard Drive - फोटो : amar ujala

    प्रमुख स्टोरेज डिवाइस निर्माता कंपनी वेस्टर्न डिजिटल ने भारतीय बाजार में अपना नया पोर्टेबल हार्ड ड्राइव लॉन्च किया है। वेस्टर्न डिजिटल की इस 5TB स्टोरेज वाली हार्ड ड्राइव की आपकी हथेली में आसानी से फिट हो जाएगी। वेस्टर्न डिजिटल की इस हार्ड ड्राइव को पासपोर्ट लाइन सीरीज के तहत पेश किया गया है और कंपनी का दावा है कि 5TB की साइज में यह सबसे पतला हार्ड ड्राइव है।

    कंपनी का दावा है कि बाजार में मौजूद अन्य 5TB की हार्ड ड्राइव की साइज, कंपनी की लेटेस्ट हार्ड ड्राइव की साइज से 30 फीसदी अधिक है। वेस्टर्न डिजिटल की इस 5TB स्टोरेज वाली हार्ड ड्राइव की आपकी हथेली में आसानी से फिट हो जाएगी। इस ड्राइव में आप फोटोज, वीडियोज, म्यूजिक और डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Realme 6 pro, Realme 6 और Realme Band भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    नई हार्ड ड्राइव तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्लैक, ब्लू और रेड शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी मैक के लिए खासतौर पर मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट पेश किया है। वेस्टर्न डिजिटल की 5TB स्टोरेज वाली माय पासपोर्ट हार्ड ड्राइव महज 19.15mm पतला है। इसके साथ यूएसबी 3.0 कनेक्टर मिलेगा। यह कनेक्टर यूएसबी 2.0 को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ड्राइव के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है। कंपनी ने कहा है कि इस ड्राइव की सिक्योरिटी के लिए हाई एंक्रिप्शन का इस्तेमाल होता है। कीमत की बात करें तो वेस्टर्न डिजिटल के माय पासपोर्ट हार्ड ड्राइव के 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,499 रुपये और 5TB वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें