कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट करता है यह मोबाइल एप, ऐसे करता है काम

विस्तार
चीन से शरू हुआ कोरोनावायरस भारत भी पहुंच गया है। भारत में अभी तक 29 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, जिनमें से तीन लोग खतरे से बाहर हैं, जबकि 26 लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोनावायरस से बचने के लिए सभी देश अलर्ट हैं और तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए दक्षिण कोरिया ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जो लोगों को कोरोनावायरस के बारे में अलर्ट करता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह एप?
Corona 100m नाम से है यह एप

साउथ कोरिया की सरकार ने Corona 100m नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जो लोग को 100 मीटर की दूरी से ही कोरोनावायरस के बारे में अलर्ट करने में सक्षम है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अब सवाल यह है कि यह एप काम कैसे करता है तो आपको बता दें कि Corona 100m नाम का यह एप लोकेशन के हिसाब से अलर्ट जारी करता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी इलाके में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिला है तो उस इलाके में पहुंचने से पहले यह एप आपको अलर्ट करेगा।
हर घंटे 20 हजार से अधिक डाउनलोड

यह एप कोरोनावायरस का अलर्ट देने के लिए coronavirus.app जैसी ग्लोबल वेबसाइट के आंकड़ों का इस्तेमाल करता है। गूगल प्ले-स्टोर से इस एप को हर घंटे 20 हजार लोग डाउनलोड कर रहे हैं और अभी तक इसे 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। हालांकि कोरोनावायरस का अलर्ट देने वाले एप लॉन्च करने वाला साउथ कोरिया दुनिया का पहला देश नहीं है। इससे पहले चीन और जापान भी इस तरह के एप लॉन्च कर चुके हैं।
- स्मार्टफोन से भी फैल सकता है Coronavirus, ऐसे करें फोन की सफाई
- KDM 851H Review: 7 घंटे की बैटरी लाइफ, बेस भी बढ़िया लेकिन क्या खरीदने लायक है यह वायरलेस हेडफोन
- TikTok की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया म्यूजिक एप Resso, जानें इसके बारे में
- Harmano SPORTO Review: शानदार साउंड क्वालिटी और बैटरी वाला बजट नेकबैंड !