Realme 6 pro, Realme 6 और Realme Band भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Mar 2020 01:59 PM IST
Realme 6 pro, realme 6 and Realme Band launches in India know price specifications offers and more
Realme 6 Pro, Realme 6 and Realme Band - फोटो : social media

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में Realme 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। रियमली 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Realme 6 pro और Realme 6 स्मार्टफोन पेश किए हैं। इन दो फोन के अलावा कंपनी ने Realme Band भी पेश किया है। बता दें कि इन दोनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में ऑफलाइन होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इवेंट का आयोजन ऑनलाइन किया गया। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में...

    Realme 6 Pro
    Realme 6 Pro - फोटो : social media

    रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    Realme 6 Pro
    Realme 6 Pro - फोटो : social media

    इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी 4300mAh की बैटरी है। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। दोनों फोन की बैटरी के साथ 30वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें