Vu ने भारत में लॉन्च किया 4K एंड्रॉयड TV, शुरुआती कीमत 30,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 11:35 AM IST
Vu Premium Android 4K TV Launched in India, Prices Start From Rs. 30,999
Vu Premium Android

    भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में शाओमी की एंट्री के बाद कई कंपनियों ने बारी-बारी से भारत में अपने स्मार्ट टीवी पेश किए। पिछले साल भी Vu ने भारत में स्मार्ट टीवी पेश कए थे, वहीं अब कंपनी ने भारत में अपना नया 4के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पेश किया है। Vu के इस टीवी की कीमत शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है और इस टीवी की बिक्री ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से भी हो रही है।

    Vu का यह 4के एंड्रॉयड टीवी 4 साइज में उपलब्ध है जिनमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज शामिल हैं। इन सभी टीवी की स्क्रीन 4K यानि 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। टीवी में LED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसके अलावा टीवी में HDR10 और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। इस टीवी में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है और इसमें गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले का भी सपोर्ट है।

    टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड है जिसकी मदद से आप गूगल असिस्टेंट को एक्सेस कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो 43 इंच वाले टीवी की कीमत 30,999 रुपये, 50 इंच वाले की कीमत 36,999 रुपये, 55 इंच की कीमत 41,999 रुपये और 65 इंच टीवी की कीमत 64,999 रुपये है।

    बता दें कि थॉमसन ने अपना अब तक का पहला 40 इंच 4के स्मार्ट टीवी पेश किया है। थॉमसन ने इस टीवी का नाम WOW404 रखा है। इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से 15 मार्च की रात 12 बजे यानि 16 मार्च को होगी। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें