Vivo Z6 5G चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 28 Feb 2020 12:42 PM IST
सार

वीवो जेड6 5जी स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्चयूजर्स को वीवो जेड6 5जी में चार कैमरे मिले हैंकंपनी ने वीवो जेड6 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है

विज्ञापन
Vivo Z6 5G smartphone launch in china know price and specifications
Vivo Z6 5G - फोटो : Vivo

    विस्तार

    टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने जेड सीरीज के लेटेस्ट जेड6 5जी (Vivo Z6 5G) स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप, एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिला है, जिससे फोन गेम खेलने के दौरान गर्म नहीं होगा। हालांकि, वीवो ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं वीवो जेड6 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    वीवो ने इस फोन को 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ चीनी बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,198 (करीब 22,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,598 (करीब 26,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की प्री-बुकिंग 29 फरवरी यानी शनिवार से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें