आज भारत में लॉन्च होगा Vivo Z1 Pro, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 03 Jul 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro set to launch in India today, here how to watch live event
Vivo Z1 Pro - फोटो : Flipkart

    वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro आज यानी 3 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है। वीवो जेड1 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने बता दिया है कि Vivo Z1 Pro को पबजी मोबाइल क्लब ओपन 2019 का आधिकारिक पार्टनर चुना गया है। फोन के लॉन्चिंग इवेंट को वीवो के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर वाला Vivo Z1 Pro पहला फोन है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से जारी टीजर के मुताबिक इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जुलाई में लॉन्च हो रहे हैं ये 7 धांसू स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे से लेकर मिलेगी 5000mAh की बैटरी

    रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी 16 मेगापिक्सल का और थर्ड कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। Vivo Z1 Pro में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी और इसके साथ 18 वाट का चार्जर भी मिलेगा। साथ ही इसमें पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है, यानी डिस्प्ले में ही फ्रंट कैमरा का फीचर मिलेगा। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी के तरफ से किए ट्वीट में दिख रही फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि फोन के दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक बटन बायीं ओर भी दिख रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी नोकिया और गूगल के फोन की तरह Vivo Z1 Pro में भी गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दे सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें