जुलाई में लॉन्च हो रहे हैं ये 7 धांसू स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे से लेकर मिलेगी 5000mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
upcoming mobiles in India July 2019 - फोटो : amar ujala

    जुलाई महीने में कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां बाजार में अपने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट गई हैं। इस महीने भी कई बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें से वीवो जेड1 प्रो और रेडमी के20 सीरीज के फोन की चर्चा जोरों पर है। तो आइये जुलाई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट देखते हैं।

    Vivo Z1 Pro
    Vivo Z1 Pro - फोटो : youtube

    Vivo Z1 Pro

    इस फोन की लॉन्चिंग 3 जुलाई को होने वाली है। वीवो जे1 प्रो के बारे में कंपनी ने पहले ही बता दिया है कि यह एक दमदार फोन होगा। कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5000 एमएच की बैटरी हो सकती है।

    Samsung Galaxy A80
    Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

    Samsung Galaxy A80

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया ट्रिपल रोटेटिंग कैमरा। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G दिया गया है। फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। इस फोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें