Vivo Y72 5G: सबसे सस्ते 5जी प्रोसेसर के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jul 2021 11:50 AM IST
सार

vivo के इस नए फोन की कीमत 20,990 रुपये है। इसके साथ कुल 12 जीबी रैम मिलेगा जिसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम है। Vivo Y72 5G को वीवो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y72 5G launched in India with 48 Megapixel rear camera price and specifications
Vivo Y72 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y72 5G को भारत में लॉन्च किया है। Vivo Y72 5G कंपनी का एक बजट 5जी स्मार्टफोन है जिसे 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo Y72 5G को दो कलर वेरियंट प्रिज्म मैजिक और स्लेट ग्रे में खरीदा जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी भी दी गई है जो 18W का फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।

    Vivo Y72 5G की कीमत

    vivo के इस नए फोन की कीमत 20,990 रुपये है। इसके साथ कुल 12 जीबी रैम मिलेगा जिसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम है। Vivo Y72 5G को वीवो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    Vivo Y72 5G की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर है जो कि कंपनी का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी+ 4 जीबी (वर्चुअल रैम) रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Vivo Y72 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए Vivo Y72 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Vivo Y72 5G की बैटरी

    जहां तक बैटरी का सवाल है तो Vivo Y72 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W का फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें