Vivo Y51 (2020) जल्द होगा लॉन्च, कीमत हो सकती है 20,000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Dec 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y51 2020 Launch in India Soon Priced Under Rs 20000
Vivo Y51 2020 - फोटो : Vivo

    वीवो की वाय सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y51 (2020) जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Vivo Y51 (2020) को इसी साल सितंबर में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। Vivo Y51 (2020) की कीमत भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के करीब बताई जा रही है। इस फोन की कीमत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हुई है। Vivo Y51 (2020) की भारत में लॉन्चिंग जनवरी 2021 में हो सकती है।

    Vivo Y51 (2020) की कीमत

    जैसा कि यह फोन पहले ही पाकिस्तान में लॉन्च हो गया है तो इसकी पाकिस्तानी कीमत के बारे में जानकारी उपलब्ध है। Vivo Y51 (2020) की कीमत 36,999 पाकिस्तानी रुपया है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,300 है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। यह फोन मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रिमी व्हाइट कलर वेरिएंट्स में मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Snapdragon 888 के साथ नए साल में धमाल मचाने आ रहे ये पांच स्मार्टफोन

    Vivo Y51 (2020) की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y51 (2020) में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया है, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y51 (2020) का कैमरा

    Vivo Y51 (2020) में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y51 (2020) की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होता है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें