झटका: वीवो का यह स्मार्टफोन भारत में हुआ 1,000 रुपये महंगा, जानें नई कीमत और फीचर्स
Vivo Y33s की कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 17,990 रुपये थी। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। फोन को मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
वीवो ने अपने एक नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में महंगा कर दिया है। Vivo Y33s की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। Vivo Y33s को इसी साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo Y33s में मीडियाटेक हीलियो ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
Vivo Y33s की नई कीमत
Vivo Y33s की कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 17,990 रुपये थी। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। फोन को मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ Vivo Y33s को वीवो की वेबसाइट के अलावा फ्लिकार्ट और अमेजन पर भी देखा जा सकता है।
Vivo Y33s की स्पेसिफिकेशन
vivo Y33s में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ इन-बिल्ड ब्लू लाइट फिल्टर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1, 8 जीबी + 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Vivo Y33s का कैमरा
वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ नाइट मोडड भी दिया गया है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्स का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Vivo Y33s की बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट के अलावा, 2.4GHz/5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
- स्मार्टफोन चलाने वालों के लिए बहुत काम की हैं ये वेबसाइट्स, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे
- Vivo Y3s: वीवो ने सिर्फ 9490 रुपये में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
- इस सीक्रेट कोड से निकालें अपने सैमसंग स्मार्टफोन की पूरी कुंडली
- काम की बात: जानना चाहते हैं किसने किया है आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक? इस ट्रिक से लगाएं पता