Vivo Y3s: वीवो ने सिर्फ 9490 रुपये में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Oct 2021 05:11 PM IST
सार

Vivo Y3s की कीमत भारतीय बाजार में 9,490 रुपये रखी गई है और इसे एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Vivo Y3s Launch in India with 5000mah battery and 13-megapixel rear camera know price specification feature
Vivo Y3s - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y3s को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y3s कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसे लेकर लैग (हैंग) फ्री एक्सपेरियंस का दावा किया गया है। Vivo Y3s को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में रेडमी 9, रेडमी 9 प्राइम, रियलमी सी25 और पोको एम3 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में....

    Vivo Y3s की कीमत

    Vivo Y3s की कीमत भारतीय बाजार में 9,490 रुपये रखी गई है और इसे एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। इसे पर्ल व्हाइट, मिंट ग्रीन और स्टेरी ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Vivo Y3s की स्पेसिफिकेशन

    वीवो के इस नए फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस हालो फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो Helio P35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y3s का कैमरा

    Vivo Y3s में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर पैनल पर 13 मेगापिक्ल का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है और AI का भी सपोर्ट है। कैमरे के साथ ब्यूटी, फोटो, वीडियो और टाइम लैप्स जैसे मोड्स मिलेंगे।

    Vivo Y3s की बैटरी

    वीवो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, 4जी और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें