2020 की खास टेक्नोलॉजी और शब्द जो कोरोना के कारण लोगों की जुबान पर चढ़ गए

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
key terms being used to describe the novel coronavirus outbreak in 2020 inlcuding oximeter Herd immunity and more
Key terms of Covid 19 in 2020 - फोटो : अमर उजाला

    कुछ दुआओं और बहुत सारी बद्दुआओं के साथ 2020 विदा हो रहा है। मानव इतिहास का शायद यह पहला साल होगा जिसके जाने का लोगों को दुःख कम और खुशी ज्यादा है और इसका सबसे बड़ा कोरोना महामारी रही है। कोरोना महामारी की शुरुआत चीन के एक छोटे से शहर से शुरू हुई और आज दुनिया का शायद ही कोई देश है जो इससे अछूता है। कोरोना के कारण अभी तक 18 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है। खैर, जो आया है, उसे एक दिन जाना ही है वाली पंक्ति को चरितार्थ करते हुए साल 2020 भी जा रहा है, लेकिन 2020, कुछ ऐसे गैजेट, टेक्नोलॉजी और शब्द पैदा करके जा रहा है जो लोगों की जुबान पर सदियों तक रहेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    फाइल फोटो
    फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

    ऑक्सीमीटर

    ऐसा नहीं है कि 2020 से पहले लोग ऑक्सीमीटर के बारे में नहीं जानते थे, लेकिन इस साल यह जितना लोकप्रिय हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ है। पहले लोगों के घर में जिस तरह से थर्मामीटर रखा जाता था, उसी तरह से अब ऑक्सीमीटर को भी रखा जाने लगा है। ऑक्सीमीटर की मांग को देखते हुए एपल जैसी कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने ऑक्सीमीटर के साथ स्मार्टवॉच को बाजार में उतारे हैं। एपल वॉच सीरीज 6 में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है। ब्लड ऑक्सीजन सेंसर अब आम बात हो गई है। 3,000 रुपये की स्मार्टवॉच में भी ब्लड ऑक्सीजन सेंसर मिलने लगा है। बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने पर ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।

    itel it2192T
    itel it2192T - फोटो : Amar Ujala

    थर्मामीटर वाले फोन

    आप में से शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आप अपने फीचर फोन से अपना बुखार चेक कर सकेंगे, लेकिन महामारी ने टेक कंपनियों को इस मसले पर भी सोचने को मजबूर दिया है। आईटेल और लावा जैसी कंपनियों ने 2,000 रुपये से भी कम में ऐसे फीचर फोन लॉन्च किए हैं जिनमें थर्मामीटर दिया गया है। आप फोन के बैक कैमरे पर उंगली रखकर अपने शरीर का तापमान चेक कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना के प्रमुख लक्षणों में बुखार शामिल है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें