Vivo Y1s का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 9490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Jun 2021 02:31 PM IST
सार

Vivo Y1s में 4030mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2.4G Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में फेस अनलॉक, डार्क मोड भी मिलेगा। इसका वजन 161 ग्राम है।

विज्ञापन
vivo y1s 3GB variant launched in India know price and specifications
Vivo Y1s - फोटो : Vivo.com

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने पिछले साल नवंबर में vivo Y1s को भारत में लॉन्च किया था। vivo Y1s एक बजट स्मार्टफोन है। वीवो का यह फोन अभी तक सिर्फ एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसका नया वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। vivo Y1s को अब 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में भी खरीदा जा सकता है।

    vivo Y1s की कीमत

    Vivo Y1s के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,990 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,490 रुपये है। फोन की बिक्री ऑरोरा ब्लू और ऑलिव ब्लैक कलर में वीवो के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और तमाम ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन

    Vivo Y1s की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y1s में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 दिया गया है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.22 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y1s का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो फोन में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo Y1s में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच में दिया गया है। कैमरे के साथ ब्यूटी मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Vivo Y1s की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo Y1s में 4030mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2.4G Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में फेस अनलॉक, डार्क मोड भी मिलेगा। इसका वजन 161 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें