Vivo Y19 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 18 Nov 2019 04:01 PM IST
Vivo Y19 Launched In India Know Price And Specifications
Vivo Y19 - फोटो : yugatech / Twitter

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने वाय 19 (Vivo Y19) को लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को इस फोन में शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही ग्राहक वीवो वाय19 स्मार्टफोन को मैग्नेटिक ब्लैक और स्प्रिंग व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, वीवो ने कहा है कि हमने इस फोन को मेक इन इंडिया के तहत भारतीय बाजार में उतारा है। तो आइए जानते हैं वीवो वाय19 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन के चार जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है। वहीं, यह फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। अगर ग्राहक वीवो वाय19 को एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

    कंपनी ने वीवो वाय19 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसके साथ ही यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस है।

    और पढ़ें...