ये हैं भारत के बेस्ट पंच होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन, किफायती कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 16 Nov 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Best Punch Hole Display Camera Smartphone Under 25,000 Know Specifications
Best Punch Hole Display Camera Smartphone - फोटो : amar ujala

    भारत में शाओमी, सैमसंग, वीवो, इंफिनिक्स और टेक्नो जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने बाजार में खास तकनीक से लेस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं। इतना ही नहीं कंपनियों ने डिवाइसेज को स्मार्ट बनाने के लिए इनमें बड़ी स्क्रीन, बैटरी, दमदार कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी दी है। इससे पहले स्मार्टफोन में नॉच का ट्रेंड देखने को मिला था, लेकिन अब यह खत्म होता दिखाई दे रहा है।

    using smartphone in office
    using smartphone in office - फोटो : amar ujala

    वहीं, लोगों को भी अब पंचहोल और पॉप-अप का सेगमेंट ज्यादा पसंद आ रहा है। स्मार्टफोन में पंचहोल कैमरा होने से स्क्रीन का रेशियो बढ़ गया है, जो ग्राहकों को बहुत पसंद आया है। अब लगभग हर एक कंपनी पंचहोल डिस्प्ले के साथ ही बजट रेंज में स्मार्टफोन उतार रही हैं।

    हाल ही में इंफिनिक्स ने एस5 लाइट स्मार्टफोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। इससे पहले टेक्नो भी स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। अगर आप अपने लिए पंच होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए भारत के बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं पंचहोल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट...

    Infinix S5 Lite
    Infinix S5 Lite - फोटो : amar ujala

    Infinix S5 Lite

    इंफिनिक्स ने शुक्रवार को एस5 लाइट को 7,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। वहीं, यह फोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यूजर्स को इस फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इसके बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर मौजूद है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें