Redmi 4 को मिला MIUI 11 का अपडेट, 2017 में लॉन्च हुआ था फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 16 Nov 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Redmi 4 Starts Receiving MIUI 11 Update in India know details
redmi 4 - फोटो : mi.com

    शाओमी का रेडमी 4 (Redmi 4) स्मार्टफोन तो आपको याद ही होगा। साल 2017 में 10 हजार रुपये से कम कीमत में Redmi 4 को शानदार स्मार्टफोन था जिसमें 4जी का सपोर्ट था। अब खबर है कि Redmi 4 को MIUI 11 का अपेडट मिल रहा है। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि MIUI 11 को कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया था।

    miui 11
    miui 11 - फोटो : miui 11 forum

    MIUI 11 के अपडेट से क्या होगा फायदा

    MIUI 11 के अपडेट से रेडमी 4 स्मार्टफोन में टच पहले से बेहतर होगा। इसके अलावा डार्क मोड मिलेगा। नेचुरल साउंड इफेक्ट मिलेगा। नई डिजाइन भी मिलेगी। साथ ही सबसे खास फीचर अलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगी जो कि लॉक स्क्रीन पर भी काम करेगी।

    miui 11
    miui 11 - फोटो : miui forum

    Redmi 4 के यूजर्स को MIUI 11.0.2.0.NAMMIXM नाम से अपडेट मिल रहा है। इसकी साइज 483MB होगी। हालांकि इसके साथ एंड्रॉयड वर्जन का कोई अपडेट नहीं मिलेगा। ऐसे में Redmi 4 में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ही रहेगा। नए अपडेट की जानकारी MIUI फोरम से मिली है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें