5000mAh की बैटरी के साथ वीवो ने लॉन्च किया यह बजट फोन, तीन रियर कैमरे भी मिलेंगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y12 Launched in India with triple rear camera, know price and specifications
Vivo Y12 - फोटो : social media

    भारत में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo Y12 लॉन्च किया है। Vivo Y12 में एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है।

    Vivo Y12 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo Y12 में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। Vivo Y12 में हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी M40 vs गैलेक्सी A50: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

    Vivo Y12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और एआई का सपोर्ट भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y12 की कनेक्टिविटी

    इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/एजीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo Y12 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः PUBG Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा प्रोसेस और ऑफर

    Vivo Y12 की कीमत

    भारतीय मोबाइल बाजार में Vivo Y12 की कीमत 12,490 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। यह फोन एक्वा ब्लू, बरगैंडी रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें