सैमसंग गैलेक्सी M40 vs गैलेक्सी A50: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपनी एम सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले यानी डिस्प्ले में कैमरा दिया है। इस फोन की कीमत सैमसंग के ही एक फोन गैलेक्सी ए50 के करीब है तो अब सवाल यह है कि यदि दोनों फोन की तुलना की जाए तो कौन-सा बेहतर होगा। आइए जानते हैं...

सैमसंग गैलेक्सी M40 vs गैलेक्सी A50: डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एम40 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 में आपको थोड़ी-सी बड़ी यानी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है।

सैमसंग गैलेक्सी M40 vs गैलेक्सी A50: कैमरा
गैलेक्सी एम40 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (32MP+8MP+5MP) है। इनमें से पहले दो लेंस के अपर्चर क्रमशः F1.7 और F2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 123 डिग्री वाइड एंगल वाला है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर F2.0 है।
गैलेक्सी ए50 में तीन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (25MP+5MP+8MP) है। तीनों लेंस के अपर्चर क्रमशः F1.7, F2.2 और F2.2 है। इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर F2.0 है।