PUBG Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा प्रोसेस और ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Jun 2019 11:47 AM IST
PUBG: How to Pre-Register for PUBG Lite in India, Know step by step process
PUBG LITE - फोटो : PUBG

    भारत में काफी लोकप्रिय वीडियो गेम पबजी ने कुछ दिन पहले ही PUBG Lite का एलान किया था। कंपनी ने भारत में पबजी लाइट का फेसबुक पेज भी लाइव कर दिया है। वहीं पबजी लाइट की बीटा टेस्टिंग भी भारत में शुरू हो गई है। इसके अलावा अब पबजी के दीवानों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। तो अब सवाल है कि आखिर पबजी लाइट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें। चलिए हम आपको बताते हैं।

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    सबसे पहले आपको बता दें कि पबजी लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जून को शुरू हुआ है और यह 3 जुलाई 2019 तक चलेगा। प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को कंपनी अवार्ड के तौर पर एम4 का स्किन देगी और साथ ही फ्री में पैराशूट मिलेगा। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक 2 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 26 जून को होगी। अगली स्लाइड में जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका...

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    प्री-रजिस्ट्रेशन के लिएhttps://lite.pubg.comपर जाएं। इसके बाद आपको Participate Event का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे लॉगिन करने को कहा जाएगा। इसके बाद आप अपनी ई-मेल आईडी के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। साथ ही आप फेसबुक आईडी के साथ भी लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको एक बार participate event पर क्लिक करने होगा।