Vivo के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, अब शुरुआती कीमत 9,490 रुपये
Vivo Y11 और Vivo Y50 की कीमत में 500 रुपये की कटौतीVivo Y50 में मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज5000एमएएच की बैटरी से लैस हैं दोनों फोन

विस्तार
वीवो ने दिवाली से ठीक पहले अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। Vivo Y11 और Vivo Y50 को अब 500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। कटौती के बाद वीवो वाय11 की कीमत 9,490 रुपये और वीवो वाय50 की कीमत 16,490 रुपये हो गई है। पहले Vivo Y11 और Vivo Y50 की कीमतें क्रमशः 9,990 रुपये और 16,990 रुपये थीं। बता दें इन दोनों फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo Y11 की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस वॉटरनॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Vivo Y11 (2019) का कैमरा
कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद हैं। दूसरी तरफ यूजर्स इस फोन के 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस कैमरा में पाम कैप्चर, वॉइस कंट्रोल, टाइम-लेप्स, स्लो-मोशन, एचडीआर और कैमरा फिल्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Vivo Y11 (2019) की बैटरी और कनेक्टिविटी
वीवो ने इस फोन में कनेक्टिविटी लिहाज से 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन

वीवो वाय50 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Vivo Y50 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo Y50 की बैटरी
कंपनी ने शानदार पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिले हैं।