Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Oct 2021 05:14 PM IST
सार

वीवो ने अपने इन दोनों फोन Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro+ के लिए ZEIS के साथ साझेदारी की है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम है। Vivo X70 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कीमत 79,990 रुपये है।

विज्ञापन
Vivo X70 Pro Plus Review in Hindi camera sample and more price in India
Vivo X70 Pro Plus - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो पिछले दो साल से अपने प्रोडक्ट के साथ लगातार नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहा है। आमतौर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कॉपी करने का ट्रेंड है लेकिन वीवो जो भी एक्सपेरिमेंट करता है, वह खुद का करता है। चाहे वर्चुअल रैम की बात हो या फिर गिंबल कैमरे की, वीवी ने इसे बड़े बारिकी के साथ अपने फोन के साथ पेश किया। वीवो की एक्स सीरीज एक फ्लैगशिप सीरीज है और इस सीरीज के साथ हर साल वास्तव में फ्लैगशिप फीचर्स भी मिलते हैं। इस बार वीवो ने अपनी एक्स70 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन भारत में पेश किए गए हैं जो कि Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ हैं।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    वीवो ने अपने इस फोन में खुद का इमेजिंग प्रोसेसर V1 दिया है। इसके अलावा फोन के साथ गिंबल कैमरा का भी सपोर्ट है। वीवो ने अपने इन दोनों फोन Vivo

    विज्ञापन

    X7 Pro, Vivo X70 Pro+ के लिए ZEIS के साथ साझेदारी की है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम है। Vivo X70 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कीमत 79,990 रुपये है। वहीं Vivo X70 Pro+ की बॉडी सेरेमिक ग्लास की है। वीवो एक्स60 सीरीज के साथ कोई आईपी रेटिंग नहीं दी गई थी लेकिन इस बार Vivo X70 Pro+ के साथ वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। ऐसे में इस मामले में Vivo X70 Pro+ एपल और सैमसंग के फ्लैगशिप की बराबरी कर रहा है, लेकिन क्या अन्य मामले में भी यह साल 2021 का एक बेस्ट फ्लैगशिप है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo X70 Pro+ Review: डिजाइन

    Vivo X70 Pro Plus
    Vivo X70 Pro Plus - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo X70 Pro+ की डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। यदि आपके हाथ में Vivo X70 Pro+ है और किसी की नजर पड़ती है तो दोबारा आपके फोन को देखने की जरूर कोशिश करेगा। फोन के बैक पैनल पर आर्टिफिशियल लेदर है। इसके अलावा मैट ग्लास और मेटल फ्रेम का इस्तेमाल भी किया गया है। यह फोन एक ही कलर इनिग्मा (Enigma) ब्लैक में उपलब्ध है। फोन का लुक पूरी तरह से प्रीमियम है। बैक पैनल की ग्रिपिंग कवर के साथ और कवर के बिना अच्छी है।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    फोन हाथ से फिसलता नहीं है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर है। हेडफोन जैक आपको नहीं मिलेगा। फोन के किनारे कर्व्ड हैं। यह फोन 8.89mm पतला है और कुल वजन 213 ग्राम है। ऐसे में वजन के हिसाब से इसे एक भारी फोन ही कहा जाएगा। रियर कैमरे के बगल में एक रिफ्लेक्टिव पैनल दिया गया है जिसका इस्तेमाल आप रियर कैमरे से मिरर सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    Vivo X70 Pro+ Review: डिस्प्ले

    Vivo X70 Pro+ में 6.78 इंच की WQHD प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 3200x1440 पिक्सल है। डिस्प्ले ग्लास पर फिंगरप्रिंट काफी आते हैं, हालांकि इन्हें आसानी से साफ भी किया जा सकता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। आउटडोर में डिस्प्ले शार्प और कलरफुल है। इसकी ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। आपको बता दें कि आईफोन 13 सीरीज की ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    डिस्प्ले के कलर्स काफी नेचुरल हैं। इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। ऐसे में आपको अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के वीडियो देखने में मजा आएगा, हाालंकि Netflix के HDR का सर्टिफिकेशन अभी नहीं मिलेगा जो कि कभी भी अपडेट के जरिए मिल सकता है। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉलिंग स्मूथ है। गेमिंग और मल्टीटास्टिंग का एक्सपेरियंस जबरदस्त रहा।

    Vivo X70 Pro+ Review: कैमरा

    Vivo X70 Pro Plus
    Vivo X70 Pro Plus - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN1 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है और इसका अपर्चर f/1.57 है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 अल्ट्रा वाइड सेंसर है जिसके साथ गिंबल का सपोर्ट है।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस है जिसके साथ 5x ऑप्टिकल जूम और OIS का सपोर्ट है। चौथा लेंस 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ वीवो ने अपना V1 चिपसेट दिया है।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    सभी लेंस के साथ Zeiss T* कोटिंग है। यह कोटिंग लो लाइट को बेहतर बनाती है और न्वाइज को कम करती है। दिन की रौशनी में ली गई तस्वीरें जबरदस्त और डीटेल के साथ आती हैं। कलर्स नेचुरल मिलते हैं। शार्पनेस को लेकर भी कोई शिकायत नहीं है। अल्ट्रा वाइड एंगल की तस्वीरें शानदार तो लेकिन अच्छी जरूर हैं।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    किनारे थोड़े से खराब होते हैं, बाकि कोई दिक्कत नहीं है। Zeiss कलर मोड को ऑन/ऑफ करके आप कलर को और बेहतर बना सकते हैं। वाइड एंगल लेंस के साथ ही मैक्रो कैमरा मिलता है जो कि 12 मेगापिक्सल का है। मैक्रो लेंस कमाल का है। तस्वीरें काफी डीटेल के साथ आती हैं।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    अब बात जूम की करें तो इस फोन में 60एक्स जूम मिलता है। टेलीफोटो (जूम) लेंस से ली गई तस्वीरें न्वाइज फ्री आती हैं, हालांकि यह सब 10एक्स जूम तक ही है यानी 10एक्स जूम तक की तस्वीरें काम लायक होती हैं। इससे अधिक जूम करने पर स्टेबलिटी कम होती है और कलर्स बर्न होते हैं। 60X जूम के बाद तस्वीरें क्लियर नहीं आती हैं।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    कोई बड़ी चीज है तो आपको समझ में आ जाएगी लेकिन बारिकी से देखना मुश्किल है। सेल्फी क्लीन और शानदार क्लिक होती है। पोट्रेट मोड का एज डिटेक्शन भी शानदार है। पोट्रेट मोड रियर और फ्रंट दोनों कैमरे का शानदार है। पोट्रेट के साथ कई सारे मोड्स और इफेएक्ट्स भी मिलते हैं। लो लाइट भी बढ़िया है और इसके साथ भी 60एक्स जूम मिलता है, हालांकि तस्वीरें 5एक्स जूम तक की ही अच्छी आती हैं।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन

    नाइट मोड को ऑन करने पर न्वाइज खत्म हो जाते हैं और अंतर महसूस किया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8K तक का विकल्प मिलता है। आप HDR 10+ में भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कैमरे के साथ डबल एक्सपोजर, प्रो स्पोर्ट्स, लॉन्ग एक्सपोजर और सुपरमून जैसे स्पेशल मोड्स भी मिलते हैं। ओवरऑल कैमरे के मामले में Vivo X70 Pro+ एक परफेक्ट स्मार्टफोन है।

    Vivo X70 Pro+ Review: साल 2021 का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट स्मार्टफोन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें