मुकेश अंबानी ने किया बड़ा एलान, जियो और गूगल बनाएंगे सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jul 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Reliance AGM 2020: Jio and google to launch cheap android smartphone
Jio Google partnership - फोटो : amarujala

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने 2जी मुक्त (2G MUKT) का एलान किया है। इसके तहत जियो, गूगल के साथ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके तहत देश के सभी 2जी फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन पर लाने की कोशिश होगी। बता दें कि हाल ही में गूगल ने भारत में डिजिटल इंडिया के लिए 75,000 करोड़ निवेश करने का एलान किया है।

    एजीएम में अंबानी ने बताया कि कंपनी ने 5जी नेटवर्क तैयार कर लिया है जो कि दुनिया का सबसे बेस्ट 5जी नेटवर्क है। जियो का दावा है कि उसके 5जी नेटवर्क में पूरी तरह से घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए 20 से अधिक स्टार्टअप्स की मदद ली गई है। अंबानी ने बताया कि गूगल ने जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है जिसके बदले उसे 7.7 फीसदी होगी हिस्सेदारी मिलेगी।

    विज्ञापन

    रिलायंस एजीएम में जियो ग्लास का भी एलान हुआ है जो कि एक मिक्स्ड रियलिटी ग्लास है। जियो ग्लास एक स्मार्ट ग्लास है जिसमें इंटरनेट, स्पीकर और माइक दोनों का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लासे आप कॉलिंग भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें