Vivo X21 से 5 मई को उठेगा ग्लोबली पर्दा, फोन के डिस्प्ले में है फिंगरप्रिंट स्कैनर

मार्च 2018 में चीन में लॉन्च होने के बाद Vivo X21 जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबकि Vivo X21 5 मई से सिंगापुर के कई स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सिंगापुर में इस फोन कीमत SGD 799 यानी करीब 39,900 रुपये होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिस्प्ले में दी गई फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी है। वहीं चीन में Vivo X21 के 64 वेरियंट की की CNY 2,898 यानी करीब. 29,900, 128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत CNY 3,198 (करीब 33,000 रुपये) है।
Vivo X21 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 GPU और 6GB रैम मिलेगी।
Vivo X21 के कैमरे की बात करें तो इसमें डु्अल रियर कैमरा (12+5) सेटअप है और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन मेंं फेस अनलॉक, 3200mAh की बैटरी, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 जैसे फीचर्स हैं। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।